फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा-अलविदा माह-ए-रमजान...

विज्ञापन
अलविदा-अलविदा माह-ए-रमजान... - फोटो : अममर उजाला
विज्ञापन
एटा। पाक महीने रमजान के आखिरी जुमा की नमाज शुक्रवार को अदा कराई गई। अलविदा की नमाज के साथ ही ईद उल फितर का इंतजार भी बेसब्री से देखा जा रहा है। इस खास नमाज को जिले की 135 मस्जिदों में अदा किया गया। नमाज अदा करने को बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। मुल्क में अमनचैन के साथ ही गर्मी से निजात दिलाने को बारिश के लिए भी दुआ की। वहीं शहर की जामा मस्जिद पर भीड़ उमडने के चलते हाईवे बाधित रहा। पुलिस-प्रशासन के कड़े बंदोबस्त रहे। मस्जिदों पर व्यवस्था संभालने को सुबह से ही मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद पर दोपहर को हाजी बदूद मियां ने नमाज अदा कराई। वेरूनगंज, धानमील गली, किदवई नगर, मुसाफिर खाना, मारहरा दरवाजा स्थित मस्जिदों पर भी जुमा अलविदा की नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद मस्जिदों पर नमाजियों ने दोनों हाथ उठाकर अल्लाह से मुल्क, कौम और मिल्लत के लिए दुआ की। मुल्क में अमन, चैन और भाईचारे पर दुआ में खास जोर दिया गया। इसके साथ ही बारिश के लिए भी नमाजियों ने दुआ की। नमाज के दौरान शहर के हाईवे पर यातायात ठप रहा। साथ ही पुलिस ने कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए। मस्जिदों पर मजिस्ट्रेट तैनात रहे।
इस मौके पर सपा नेता शराफत हुसैन काले, बसपा नेता जहीर अहमद, हाजी सल्लू मियां, शकील अहमद, सलीम कुरैशी, इस्सन खान, मुहम्मद उमर, मुहम्मद शाहिद, जमील अहमद, शकील सलमानी समेत बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, जलेेसर में जामा मस्जिद समेत तमाम इबादतगाहों पर अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई गई। एसडीएम अरुण कुमार, कोतवाली प्रभारी जेएस पवार मौजूद रहे। राजा का रामपुर में भी अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई गई। जैथरा स्थित मस्जिद पर सैकड़ों रोजेदारों ने नमाज अदा कराई। डा. सुलैमान खान, मोहम्मद हनीफ खान, सईद खान, चांद मियां, सलीम, जावेद, बन्ने खान, मुनीश अहमद, इदरीश खान मौजूद रहे।
तकरीर में बताई शब-ए-कद्र की अहमियत
शहर के जामा मस्जिद में हाफिजों ने नमाज से पहले तकरीर कर शब-ए-कद्र के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि यूं तो पूरे रमजान में इबादत की जाती है मगर रमजान के आखिरी अशरा की 21वीं, 23वीं, 25वीं, 27वीं और 29वीं रात को जागकर इबादत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरान चूंकि रमजान में ही नाजिल हुआ था इसलिये तिलावतों पर भी जोर दें। जिले की अन्य मस्जिदों में भी रमजान, शब-ए-कद्र और फितरा व जकात के सिलसिले से तकरीरें की गईं।
रूट किया गया डायवर्ट
अलविदा जुमा के चलते जीटी रोड पर नमाजियों की भीड़ के चलते यातायात ठप रहा। इसके चलते यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन किया। दिल्ली की ओर से आने वाहनों को रेलवे पुल और कानपुर की ओर से आ रहे वाहनों को मंडी समिति पर रोक दिया गया। इसके अलावा अन्य वाहन ठंडी सड़क, आवास विकास कालोनी होकर निकाले गए। इसके चलते ठंडी सड़क पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें