फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद: मंडल में जनपद अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में गेहूं की खरीद अब गति पकड़ रही है। खरीद के मामले में जनपद ने मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया है। लक्ष्य का अब तक 71.11 प्रतिशत गेहूं खरीद हो चुका है। अच्छी खरीद होने से लक्ष्य के पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

गेहूं की खरीद के लिए जनपद में 57 केंद्र निर्धारित हैं। इस बार 39000 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य मिला है। शुरुआती दौर में गेहूं की खरीद काफी धीमी गति थी, लेकिन खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए प्रशासन एवं विभाग की सक्रियता के बाद गेहूं की खरीद में तेजी आ गई है। अब तक 27733.415 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जो खरीद का 71.11 प्रतिशत है। यह खरीद मंडल में सबसे अधिक है। अब तक 6227 किसान अपना गेहूं लेकर खरीद केंद्रों पर पहुंचे है। मंडल में सबसे कम खरीद अलीगढ़ में हुई है। यहां 113 केंद्रों पर 57.83 प्रतिशत गेहूं खरीदा गया है। एटा जनपद के 90 केंद्रों पर 58.63 प्रतिशत और हाथरस जनपद ने 64 केेद्रों पर 58.25 प्रतिशत गेहूं की खरीद की है। अभी खरीद में एक पखवाड़े का समय है। इससे जनपद में लक्ष्य के पूरे होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
गेहूं खरीद के मामले में जनपद मंडल में पहले स्थान पर है। किसानों को खरीद के लिए सरकारी केंद्रों पर लाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय कुमार शुक्ला जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें