अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं इटावा के नव निर्वाचित सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का आगरा में जोरदार स्वागत हुआ। आगरा लोकसभा सीट से दो बार सांसद रहे डॉ. कठेरिया इटावा से सांसद बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने खंदारी स्थित अपने आवास पहुंचे थे। वो लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं।
डॉ. कठेरिया दिल्ली में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शुक्रवार को आगरा लौटे। श्यामो पर लोधी समाज, अमर होटल पर पर्यटन व्यवसायी, रावली पर मुस्लिम समाज, कलक्ट्रेट पर दलित समाज, धाकरान पर धाकड़ समाज, सुभाष पार्क पर वाल्मीकि समाज, राजामंडी पर व्यापारियों, संजय प्लेस में सर्राफा द्वारा स्वागत किया गया।
इस दौरान विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल, ब्रजक्षेत्र उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, महानगर महामंत्री अशोक पिप्पल, अर्चना अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, सतीश इंजीनियर, अजय अवागड़, केशव अग्रवाल, गौरव बंसल, गणेश चंद्र, मोहन सिंह लोधी, प्रदीप अग्रवाल, शरद चौहान आदि मौजूद थे।
सांसद कठेरिया के स्वागत जुलूस में जिला और महानगर इकाई के अधिकांश पदाधिकारी नजर नहीं आए। चुनिंदा पदाधिकारियों के अलावा एक भी पदाधिकारी और विधायक डॉ. जीएस धर्मेश को छोड़कर अन्य जनप्रतिनिधि भी दिखाई नहीं दिए।