मथुरा। धार्मिक स्थलों के लिए चलाई जाने वाली रोडवेज की 10 एसी बसें अभी मथुरा डिपो को नहीं मिल सकी हैं। जबकि मथुरा आए प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने एलान किया था। श्रद्धालु इन एसी बसों की बाट जोह रहे हैं।
करीब सात माह पहले मथुरा दौरे पर आए प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने एलान किया था कि चित्रकूट, वाराणसी, हरिद्वार आदि धार्मिक स्थलों के लिए एसी बसें चलाई जाएंगी। जल्द ही मथुरा डिपो को करीब 10 बसें उपलब्ध कराई जाएंगी, लेकिन अभीतक यह एसी बसें मथुरा डिपो को नहीं मिल सकी हैं। जबकि आगरा और अलीगढ़ डिपो को एसी बसें मिल चुकी हैं।
मुरादाबाद-हरिद्वार रूट पर बंद हो चुकी हैं एसी बस
मथुरा। मुरादाबाद और हरिद्वार के लिए पूर्व में एसी बसें मथुरा से संचालित होती थीं, लेकिन इन दो रूट की बसें भी अब बंद हो चुकी हैं। इससे इन शहरों की यात्रा करने वाले लोग काफी परेशान है। उनका कहना है कि इन रूट पर एसी बसें चल जाएं।
‘10 जनरथ एसी बसें मथुरा डिपो के बेड़े में शामिल होंगी। जल्द ही यह बस मिलने से चित्रकूट, वाराणसी, हरिद्वार, जयपुर और दिल्ली के लिए संचालित की जाएंगी।’
विनोद कुमार शुक्ला, एआरएम मथुरा डिपो