फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूडा का मकान दिलाने के नाम पर कैंसर पीड़ित से 1.14 लाख हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। कैंसर से पीड़ित व्यक्ति से नगर निगम के एक कर्मचारी ने डूडा का मकान और लोन दिलाने के नाम पर एक लाख 14 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर रुपये दिलाने की गुहार लगाई है ताकि वह दिल्ली के एक अस्पताल में अपना उपचार करा सके।
विज्ञापन

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे बांकेबिहारी कालोनी निवासी नारायण शर्मा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह कैंसर से पीड़ित है। चार वर्ष पूर्व नगर निगम के एक कर्मचारी ने डूडा का मकान और नगर पालिका से लोन दिलाने के नाम पर 1 लाख 14 हजार 620 रुपये लिए थे। काफी समय हो जाने पर जब कार्य नहीं हुआ तो धनराशि वापस करने की मांग की गई। पीड़ित और उसकी पत्नी ने पैसे वापस पाने के काफी प्रयास किए। दो वर्ष पूर्व दस हजार रुपये वापस मिले लेकिन बाकी रुपये नहीं दे रहा है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई गई है कि उसकी धनराशि वापस कराई जाए। ताकि वह अपना इलाज करा सके। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने घटना से अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस तरह की शिकायत आएगी तो वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें