फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों ने कपड़ा व्यापारी से दिनदहाड़े 40 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। बुधवार को हाथरस रोड पर सोनई रेलवे स्टेशन के समीप रेडीमेड कपड़ा व्यापारी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 40 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मथुरा निवासी नितिन सोनी की मथुरा सेठबाड़ा में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। दुकान से आस पास क्षेत्र में रेडीमेड कपड़ा जाता है। नितिन सोनी बुधवार को अपने साथी के साथ एक्टिवा से तगादा करने मुरसान गया था। वहां से पैसे लेकर लौटते वक्त राया-मथुरा मार्ग पर सोनई स्टेशन के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोक लिया। तमंचा के बल पर 40 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश हाथरस की तरफ भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रोहनलाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों की तलाश में तलाशी अभियान भी शुरू कराया, लेकिन कोई सफलता नहीं है। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। कपड़ा व्यापारी के साथी के साथ 52800 रुपये रखे हुए है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें