फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथकड़ी खोलने के लिए ली एक हजार की सुविधा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी/किशनी। शांतिभंग के आरोपियों की हथकड़ी खोलने के बदले में किशनी थाने के सिपाहियों ने एक हजार रुपये की रिश्वत ली। सिपाहियों ने पांचों आरोपियों के परिजनों से दो-दो सौ रुपये वसूल किए। पास में ही खड़े एक युवक ने सिपाहियों की इस हरकत को मोबाइल फोन में कैद कर लिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में खलबली मची है।
विज्ञापन


किशनी थाना क्षेत्र के गांव समान कटरा में नाली को लेकर रविवार रात एक ही परिवार के लोगों में विवाद हो गया था। एक पक्ष चौकीदार होने के चलते पुलिस रातभर समझौते के प्रयास में जुटी रही। समझौता न होने पर सोमवार को पुलिस ने विनोद कुमार पुत्र सिपाहीराम व अमरपाल पुत्र बालकराम का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। वहीं गांव कछपुरा महोली निवासी विनोद पुत्र सियाराम तथा हरीकिशन पुत्र द्वारिका प्रसाद और सौरभ पुत्र अशोक निवासी बरुआ का भी शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया।

पांच आरोपियों को सिपाही अवधेश रावत, भूदेव सिंह और हिमांशू कुमार हथकड़ी लगाकर एसडीएम कोर्ट लेकर पहुंचे। यहां हथकड़ी खोलने के बदले में सिपाहियों ने आरोपियों के परिजनों से दो-दो सौ रुपये की सेवा शुल्क की। वहां मौजूद एक युवक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और पुलिस के आला अफसरों को ट्वीट करके शिकायत की। एसपी अजय शंकर राय ने तीनों सिपाहियों को निलंबित करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें