फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी-आलीपुर खेड़ा। दोस्त को भोगांव छोड़ कर वापस लौट रहे युवक की बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के गांव बरधनियां निवासी सत्यवीर राजपूत बुधवार की सुबह करीब पांच बजे दोस्त पवन राजपूत को भोगांव छोड़ने के लिए गया था। दोस्त को छोड़ने के बाद वह बाइक से वापस गांव लौट रहा था। गांव शिवपालपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारेे खड़े शीशम के पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसे में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दी। हादसे में सत्यवीर की मौत का पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक बेहद तेज रफ्तार से जा रही थी। अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पेड़ से टकराने के बाद बाइक करीब 10 मीटर दूर जा गिरी। लोगों का कहना था कि अगर हेल्मेट पहना होता तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें