फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में जिंक एवं ओआरएस के लिए कॉर्नर खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार से सघन दस्त नियंत्रण पखवाड़े की शुरूआत हो गई है। इसके अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय पर जिंक एवं ओआरएस कॉर्नर खोला गया है। 28 मई से 9 जून तक चलने वाले दस्त नियंत्रण पखवाड़े में खोले गए कॉर्नर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शेर सिंह द्वारा वहा उपस्थिति बच्चों को जिंक टैबलेट और ओआरएस वितरित कर किया गया।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ऐसे ही जिंक एवं ओआरएस का कॉर्नर प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी स्थापित किए गए हैं। जहां पर बच्चों में दस्त की रोकथाम के लिए जंक टैबलेट और ओआरएस घोल के पैकेट निशुल्क उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर डा. आरएस मौर्या, नोडल अधिकारी डा. दिलीप कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह, यूनिसेफ से मानवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें