फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की चपेट में आया टेंपो, दो की मौत

विज्ञापन
पलटा टेंपो - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल से सैफई रेफर किया गया है। सभी लोग इटावा से लौट रहे थे। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी मदारबक्श परिजनों के साथ रिश्तेदारी में इटावा के गांव मधइयापुर गए थे। मंगलवार शाम को सभी लोग टेंपो में सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे एलाऊ क्षेत्र के हुसैनपुर चौराहा के पास ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में मदारबक्श (50) पुत्र लाल खां तथा सात वर्षीय अनश की मौत हो गई। हादसे में मोहम्मद साजिद गांव हुसैनपुर, हमीद पुत्र नन्ने खां हुसैनपुर, साबिरा बेगम पत्नी अंसार निवासी कायमगंज फर्रुखाबाद के अलावा जोया, आरिफ और गोलू पुत्र भूरे खां मधइयापुर घायल को गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें