फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 पर पहुंचा पारा, अब शीतल जल और छतरी ही सहारा

विज्ञापन
ध्ाूप में बचाव करती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से पार होने लगा है। मंगलवार को तापमान में दो डिग्री की बढ़त दर्ज की गई है। तपिश और लू के चलते लोगों का हाल बदहाल है। इससे बचने के लिए लोग शीतल जल, शरबत, फलों में तरबूज, खीरा, ककड़ी और खरबूज का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, घर के बाहर निकलने पर लोग छतरी, गमछा, तौलिया लेकर ही निकल रहे हैं।
विज्ञापन


मई की शुरुआत की साथ ही मई के अंतिम दिनों में भी तापमार सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मई के पहले सप्ताह में जहां अधिकतम तापामन 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था तो वहीं मंगलवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी इतनी तेज थी कि गर्म हवाएं तन को झुलसा रही थीं। राहगीरों को तो और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। एक ओर जहां आसमान से बरसने वाली आग तो दूसरी ओर गर्म सड़क उन्हें परेशान कर रही थी।

पसीने से तर-बतर लोग छांव तलाशते नजर आए। न्यूनतम तापमान की अगर बात करें तो वह भी एक डिग्री सेल्सियस चढ़कर 28 डिग्री पहुंच गया। ऐसे में रात में भी मौसम ठंडा होने के बजाए गर्म ही रहा। अब लोग मानसून का इंतजार कर हैं। मानसून आने के बाद ही लोगों को गर्मी से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें