फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहरबाग कांड के अभियुक्त बोले... फंसाया गया है हुजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जवाहर बाग को कब्जाने के दौरान हुए तहसील मारपीट प्रकरण के 44 अभियुक्तों ने सोमवार को कोर्ट में बताया कि उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। मारपीट का उन पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में आगामी तारीख पर बचाव पक्ष कोर्ट में अपने साक्ष्य प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

इन लोगों पर आरोप है कि उन्होंने 04 अप्रैल 2016 को तहसील कर्मियों के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में उनके खिलाफ दो मुकदमों की सुनवाई अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन-2 जहेन्द्र पाल सिंह की अदालत में चल रही है। सोमवार को इस सुनवाई के दौरान 44 अभियुक्त मथुरा, आगरा और अलीगढ़ की जेलों से हाजिर हुए।
कोर्ट में अभियोजन की गवाही पूरी होने के बाद अभियुक्तों ने अपने बयानों में बताया कि उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। उनके द्वारा कोई मारपीट नहीं की गई। कोर्ट में हाजिर हुए अभियुक्तों में रामायण, नवल किशोर और योगेन्द्र जमानत पर थे। अन्य सभी अभियुक्त जेल से हाजिर हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता एलके गौतम ने बताया कि आगामी तीन मई को वह अपने पक्ष में साक्ष्य प्रस्तुत करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें