फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में शनिवार को शौचालय के पॉट में एक नवजात का शव फंसा हुआ मिला। अस्पताल प्रशासन ने शव को निकालकर उसकी सफाई कराई। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सुबह करीब नौ बजे कर्मचारी श्रीचंद्र शौचालय सफाई करने के लिए पहुंचा तो उसे शौचालय के पॉट में अंदर कुछ फंसा हुआ प्रतीत हुआ। उसने नजर डाली तो उसमें उसे नवजात नजर आया।
विज्ञापन


जानकारी तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ को दी गई। ईएमओ डॉ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट निशाद हुसैन, शिव कुमार, महेंद्र सिंह, हेमेंद्र सिंह, पारुल पांडेय आदि तुरंत शौचालय में पहुंचे और चतुर्थश्रेणी कर्मचारी श्रीचंद्र से बच्चे को पॉट से बाहर निकलवाया। उसकी सफाई कराई गई, उसकी स्वास्थ्य जांच की गई, लेकिन बच्चा मृत पाया गया। इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। डॉ. राजेश कुमार ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पॉट में मिला नवजात शिशु लड़का था। बच्चे को पॉट के जरिए टैंक में डालने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसका सिर पॉट में फंस गया। मौके पर मौजूद लोग उसे निर्मोही मां को कोसते रहे, जिससे कलेजे के टुकड़े को इस तरह मार दिया। लोगों का कहना है कि अपनी गलती छिपाने के लिए किसी ने इस बच्चे की जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें