एटा। ग्राम पंचायतों में प्रति वर्ष करोड़ों रुपये से विकास कार्य कराए जाते हैं। शासन द्वारा विकास कार्यों का मूल्यांकन करने को मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना शुरू की गई है। इसमें जिले के सबसे बेहतर ग्राम पंचायतों को चुना जाएगा। सबसे बेहतर पंचायत को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए हमारी पंचायत पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
जिले के आठ ब्लाकों में 576 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में प्रत्येक वर्ष राज्य वित्त, मनरेगा के माध्यम से करोड़ों रुपये विकास कार्य के लिए आते है। प्रधान व सचिव कही मिली भगत से पैसा खाते से निकल जाता है। इतना ही नहीं पूर्व में कराए गए कार्यों की फोटो अपलोड कर दी जाती है। अब शासन ने इस पर अंकुश लगाने के लिए नया तरीका अपनाया है। शासन जिले की बेहतर ग्राम पंचायत को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए हमारी पंचायत पोर्टल पर ग्राम पंचायतों से आवेदन मांगे गए है। आवेदन करने पर ग्राम पंचायत और वहां हुए विकास कार्योंकी फोटो भी अपलोड करनी होगी। पोर्टल पर आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित की गई है।
ह्यअधिकारियों से मांगी जाएगी आख्या
ग्राम पंचायत की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने के बाद उच्चाधिकारी जिले के अधिकारियों से इसकी आख्या मांगेगें। इसके चलते अधिकारी पोर्टल पर अपलोड होने वाली ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद फोटो में दिखाए गए विकास कार्यों का सत्यापन कर अपनी आख्या सौंपेंगे।