फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
राया (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की सुबह ट्रक से कुचल कर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना राया में मुकदमा दर्ज कराया है। शमसुद्दीन निवासी मदनपुरा खादर जामा मस्जिद नई दिल्ली अपनी पत्नी मुन्नी बेगम और साले के साथ कार द्वारा दिल्ली से आगरा जा रहे थे।
विज्ञापन


सुबह पांच बजे यमुना एक्सप्रेसवे माइलस्टोन 113 पर कार अचानक खराब हो गई। मुन्नी बेगम (45) कार से उतर पर फुटपाथ पर बैठ गईं। तभी दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से ट्रक चला कर मुन्नी बेगम को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। चालक मौके पर ही ट्रक को छोड़ कर भाग गया। घटना के संबंध में थाना राया में मृतका के पति ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें