फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आए बाइक सवार दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-22, 23
विज्ञापन


बोलेरो की चपेट में आए बाइक सवार दंपती
- महिला की हुई मौत, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। भोगांव मार्ग पर शुक्रवार की सुबह बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। जब तक पुलिस पहुंची तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। घायल पति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भाऊपुरा निवासी लख्मीचंद्र थाना भोगांव क्षेत्र के गांव कोतपुर रिश्तेदारी में गए हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे वह 50 वर्षीय पत्नी रामादेवी को साथ लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक जब शहर कोतवाली क्षेत्र में भोगांव मार्ग पर आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रही एक बोलेरो की चपेट में आ गई। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घायल लख्मीचंद्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे की जानकारी मिलने के बाद रोते बिलखते परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें