टूंडला। रविवार सुबह एटारोड पर इमलिया के निकट अचानक आम का एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिरने से टूंडला-एटा मार्ग अवरुद्ध हो गया। इसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
गंभीर मरीज को ले जा रही एक एंबुलेंस सड़क के नीच कीचड़ में फंस गई करीब डेढ़ घंटे बाद सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया गया, तब यातायात सुचारु हो सका।
रविवार सुबह करीब की छह बजे टूंडला-एटारोड पर वाहनों का आवागमन चल रहा था तभी अचानक इमलिया गांव के निकट सड़क किनारे खड़ आम का पेड़ बीच से फटकर सड़क पर आ गिरा। पेड़ के सड़क पर गिरने के दौरान एक रोडवेज बस बाल-बाल बच गयी। इस पेड़ के बीच सड़क पर गिरने से टूंडला-एटामार्ग अवरुद्ध हो गया। वाहनों की दोनों ओर कतार लग गई।
सूचना पाकर थाना पचोखरा पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस उपनिरीक्षक सुरेशचंद्र ने फॉरेस्ट ऑफीसर को फोन लगाया लेकिन फोन नहीं उठा। इस बीच एटा से आगरा मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस चालक ने सड़क से नीचे एंबुलेंस उतार कर ले जाने की कोशिश की तो एंबुलेंस कीचड़ में फंस गई किसी तरह लोगों ने एंबुलेंस को निकलवाकर मरीज को आगरा भिजवाया। इस बीच पुलिस ने क्रेन मंगवाकर सड़क पर गिरे पेड़ को हटाया। तब डेढ़ घंटे बाद आवागमन सुचारुे हो सका।