फिरोजाबाद/ टूंडला। थाना रामगढ़ क्षेत्र के ग्राम मिलिक में बिजली के तार गिरने से किसान के पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड को फोन मिलाने के बावजूद किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
छत्रपाल सिंह, रमेशचंद्र व नेत्रपाल सिंह राजपूत ने पांच बीघा में गेहूं की फसल बोई थी। किसान का परिवार गेहूं की फसल के काटने की तैयारी कर रहे थे। गुरुवार को दोपहर के बाद अचानक ही खेत के ऊपर से जा रहे बिजली का तार टूटकर गेहूं की खड़ी फसल के ऊपर गिर गया।
बिजली का तार गिर जाने के कारण गेहूं की फसल में आग लग गई। पास के ट्यूबवेल को चालू करके आग को काबू करने की कोशिश की परंतु कोई सफलता नहीं मिल सकी। फायर ब्रिगेड के अफसरों के फोन नंबर पर संपर्क किया। किसान का आरोप है कि फोन किसी ने रिसीव नहीं किया। इसके कारण उसकी फसल बर्बाद हो गई। यदि ट्यूबवेल नहीं चालू होता तो शायद ही आस-पास के गेहूं की फसल चपेट में आ सकती थी।
टूंडला के गांव बालमपुर निवासी अवधेश जाटव अपनी खेत में रखी करीब सात बीघा गेहूं की फसल को निकालने के लिए ठार मान सिंहनिवासी छोटेलाल की कटर मशीन को लेकर आए थे। शाम करीब छह बजे गेहूं निकालना शुरू किया। करीब तीन बीघा खेत की फसल को निकालने के बाद कटर मशीन के ब्लेड पर करने के दौरान निकली चिंगारी से पास में निकालने को एकत्रित की गई गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने नलकूप की सबमर्सिबल चलाते हुए आग को बुझाने का प्रयास किया। इससे उसकी हजारों की फसल जलकर राख हो गई।