गुरुग्राम रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)।
दो दिन पूर्व घर से लापता युवक का शव गुरुवार को गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर परिजन गुरुग्राम के लिए रवाना हो गए हैं।
मोहब्बतपुर अहीर निवासी रवीकांत उर्फ रवी (25) मंगलवार 23 अप्रैल को वोट डालने घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा। परिजन बुधवार रात थाना पहुंचे और युवक के लापता होने की सूचना दी। गुरुवार सुबह गुरुग्राम पुलिस को एक युवक का शव मिला। मृतक की जेब से मिले वोटर कार्ड से उसकी पहचान हुई। स्थानीय पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। मृतक पिता की इकलौती संतान था। पति की मौत की खबर से उसकी पत्नी अंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुग्राम जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।