फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया जेल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रशासनिक अधिकारियों ने बुधवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम, एसपी की मौजूदगी में बैरकों की तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत की। वहीं जेल अधीक्षक से अन्य जानकारियां लीं। निरीक्षण के बाद डीएम ने कहा कि जेल में अभी सब कुछ ठीक है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। बुधवार को डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, एसडीएम रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायण राय पुलिसबल के साथ जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जेल में बंदियों की बैरक की सघनता के साथ तलाशी ली गई। इसके अलावा परिसर में भी चेकिंग की गई। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा से अधिकारियों ने शातिर बंदियों से मिलाई करने आने वालेे लोगों के संबंध में ब्योरा लिया।

डीएम व एसपी ने बुजुर्ग महिला व पुरुष बंदियों से बातचीत कर समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि जेल में सब कुछ सही पाया गया है। समय-समय पर निरीक्षण किया जाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें