फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी जीप से प्रचार कर बने सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। 1977 की बात है, पहली बार एमपी का चुनाव लड़े रघुनाथ सिंह वर्मा सामान्य परिवार के थे। उनके पास संसाधनों की कमी थी। एक पुरानी जीप से ही पूरी लोकसभा क्षेत्र में चुनिंदा साथियों के साथ प्रचार करके वह सांसद बन गए।
विज्ञापन

घिरोर क्षेत्र के पुराने समाजवादी नेता अहिवरन सिंह यादव बताते हैं कि 70 के दशक में चुनावी माहौल सामान्य हुआ करता था। प्रचार के लिए सीमित साधन थे। रघुनाथ सिंह वर्मा जसराना क्षेत्र के रहने वाले थे।

जनता पार्टी की टिकट हासिल करने के बाद उन्होंने एक पुरानी जीप से पूरे क्षेत्र में प्रचार किया था। गर्मी का मौसम था। रघुनाथ सिंह जीप में हमेशा लाई चना साथ रखते थे। सफर के दौरान रास्ते में खुद लाई चना खाते और प्रचार करने वाले साथियों को भी लाई चना ही खिलाते। प्रचार के दौरान बच्चों को झंडा और बिल्ला बंटवाना नहीं भूलते थे। अहिवरन सिंह बताते हैं रघुनाथ सिंह की सादगी से प्रभावित होकर लोग खुद ही अपने क्षेत्र में उनका प्रचार करते थे। इस दौरान कांग्रेस से ज्यादा उनकी जीप चर्चा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें