फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारी किशनी को जारी हुआ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बीआरसी किशनी पर धूल फांक रहीं सर्वशिक्षा अभियान की पाठ्य पुस्तकों के मामले को बीएसए ने गंभीरता से लिया है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी को नोटिस जारी कर लिखित में जवाब मांगा है। बीआरसी किशनी पर सर्वशिक्षा अभियान के तहत बच्चों को वितरित की जाने वालीं निशुल्क पाठ्य पुस्तकें एक कमरे में रद्दी की तरह भरी पड़ी हैं। इस खबर को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्राथमिकता से प्रकाशित किया। खबर का आला अफसरों ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन


बीएसए विजय प्रताप सिंह ने खंड शिक्षाधिकारी किशनी सर्वेश यादव को नोटिस जारी किया है। खंड शिक्षाधिकारी से कहा गया है कि वे पूरे मामले की गहन जांच करें। आखिर पुस्तकें वितरण में कहां पर लापरवाही हुई है, उसकी लिखित जानकारी उन्हें उपलब्ध कराएं। बीएसए ने कहा कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें