फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं चली चुनावी हवा, तो तंत्र भी हुआ सुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-25 से 28 तक
विज्ञापन


अमर उजाला लाइव
-------

जिले में नहीं चली चुनावी हवा, तंत्र भी सुस्त
-चेकिंग के लिए बनाए गए बैरियर पड़े हैं खाली
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। गठबंधन के अलावा किसी ने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। इससे जिले में चुनावी माहौल अभी तक नहीं बन पाया है। शायद इसीलिए पुलिसकर्मी और चुनाव ड्यूटी में लगे अफसर भी सुस्त हैं। जिले में चेकिंग के लिए जगह-जगह लगाए गए बैरियर सूने पड़े हैं।
आचार संहिता लागू होने के बाद ही वाहन चेकिगिं के लिए जिले की सीमाओं व अन्य स्थानों पर कुल 33 बैरियर लगवाए हैं। साथ ही उड़न दस्तों का गठन भी किया गया। बैरियर भी लग गए और दस्ते भी बन गए, लेकिन चेकिंग का दूर-दूर तक नामो निशान नहीं है। अमर उजाला टीम ने इसकी वास्तविकता परखी तो प्रशासन की लापरवाही सामने आई। मैनपुरी से लेकर इटावा की सीमा तक जिले में कहीं भी चेकिंग नहीं मिली। बैरियर पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। जिले की मुख्य सड़कों पर कहीं भी उड़न दस्ते चेकिंग करते नहीं मिले।
विज्ञापन

---
दृश्य एक: मैनपुरी-इटावा सीमा
मैनपुरी-इटावा रोड पर सैफई के पास मैनपुरी पुलिस ने बैरियर लगाया है। यहां वाहनों की चेकिंग की जानी है, लेकिन ये बैरियर दो दिनों से खाली पड़ा हुआ है। ऐसे में ये केवल वाहनों की रफ्तार कम करने के काम आ रहा है।
दृश्य दो: थाना करहल
इटावा-मैनपुरी फोरलेन पर करहल थाने के सामने पुलिस ने बैरियर लगाया है। यहां भी चेकिंग के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे। ऐसे में इस बैरियर का क्या फायदा। क्योंकि बिना चेकिंग के ये कैसे पता चलेगा कि गाड़ी में क्या है और कौन जा रहा है। रात में भी बैरियर खाली मिला।
दृश्य तीन: किशनी-ग्वालियर रोड
किशनी-ग्वालियर रोड जिले को सीधे मध्य प्रदेश की सीमा से जोड़ता है। इसके बाद भी मैनपुरी पुलिस गंभीर नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस रूट पर लगाया गया बैरियर भी खाली पड़ा था।
विज्ञापन

----
यहां मुस्तैद मिली पुलिस
बरनाहल थाना क्षेत्र के दिहुली-सिरसागंज सीमा पर लगे बैरियर पर पुलिस मुस्तैद थी। यहां आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग भी की जा रही थी। सभी वाहनों की तलाशी लेने के साथ ही उनके अभिलेख भी चेक किए जा रहे थे।
----
जिले भर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मामले की जानकारी की जाएगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।
बी राम, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें