फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल का खेल पकड़े जाने के बाद केंद्रों पर रही हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-41
विज्ञापन


नकल पकड़ी गई, फिर भी नहीं पहुंचे सचल दल
-प्रशासन की कार्रवाई से दूसरे दिन छात्रों में रही हड़कंप की स्थिति
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शुक्रवार को नकल पकड़े जाने के बाद भी सख्ती नहीं देेखी गई। शनिवार को कालेजों में निरीक्षण के लिए न तो अधिकारी पहुंचे और न ही सचल दल। बीए हिंदी व एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए जिले में पांच नोडल केंद्र के साथ ही 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए तीन सचलदल भी नियुक्ति किए गए थे। इनका समय शनिवार को समाप्त हो गया। शनिवार को प्रथम पाली में बीए तृतीय वर्ष हिंदी तृतीय प्रश्रपत्र, द्वितीय पाली में बीए प्रथम वर्ष हिंदी तृतीय प्रश्रपत्र व तृतीय पाली में बीए द्वितीय वर्ष हिंदी तृतीय प्रश्रपत्र की परीक्षा आयोजित की गई। इसके अतिरिक्त प्रथम पाली में एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई।
विज्ञापन

परीक्षा निरस्त की चर्चा रही
शुक्रवार को नगर के श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज पर डीएम के निर्देश पर पहुंचे डीआईओएस को तीन कक्षों में भारी मात्रा में नकल सामग्री मिली थी। डीएम ने परीक्षा निरस्त करने के लिए रजिस्ट्रार व अपर सचिव शासन को पत्र लिखा था। शनिवार को दिनभर शुक्रवार की परीक्षा निरस्त होने की चर्चा रही। हालांकि जिले के अधिकारियों को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन

आज नए सचल दलों का हो सकता है गठन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के लिए जिले में दो-दो दिन के लिए तीन सचलदल नियुक्ति किए गए थे। इनका समय शनिवार को समाप्त हो गया। नोडल केंद्रों के सूत्रों की मानें तो रविवार की शाम तक दूसरे सचल दलों का गठन होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें