फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन कर बांटे कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-30
विज्ञापन

आचार संहिता का उल्लंघन कर बांटे गैस कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो
किशनी। आचार संहिता का उल्लंघन करके गैस कनेक्शन वितरित करने की विधायक किशनी की शिकायत पर एसडीएम ने जांच कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहीद अमरूद्दीन इंडेन गैस सर्विस पर आदर्श आचार संहिता लगे होने के बाद भी उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन महिलाओं को वितरित किए जा रहे थे। सपा विधायक ब्रजेश कठेरिया ने जानकरी होने पर डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय व एसडीएम जे रीभा से शिकायत की। एसडीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को गैस संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। गैस कनेक्शन वितरण रजिस्टर पुलिस भेजकर थाने मंगवा लिया। पुलिस के अनुसार आचार संहिता लागू होने के बाद से शुक्रवार तक 240 महिलाओं को निशुल्क कनेक्शन दिए गए हैं। एसडीएम जे रीभा का कहना है आचार संहिता के चलते निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित नहीं किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें