फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से सेवा देने वाले अभिकर्ता होते सफल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर-29
विज्ञापन

समय से सेवा देने वाले अभिकर्ता होते हैं सफल
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। अभिकर्ताओं को चाहिए कि बीमाधारकों को समय पर सेवा दें। समय पर सेवा देने वाले अभिकर्ता से बीमाधारक संतुष्ट रहते हैं। संतुष्ट बीमाधारकों का अभिकर्ता ही सफल होता है। यह बातें प्रादेशिक विपणन प्रबंधक अश्वनी घई ने कहीं।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर प्रादेशिक विपणन प्रबंधक अश्वनी घई ने शाखा के अच्छा कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा सभी अभिकर्ताओं को चाहिए बीमाधारकों को उनकी जरूरत के हिसाब से समय पर सेवा उपलव्ध कराएं। समय पर सेवा मिलने से बीमाधारक संतुष्ठ रहेगा। जिस अभिकर्ता से बीमा धारक संतुष्ठ होते हैं वहीं अभिकर्ता अपने आप सफल हो जाता है। मंडल के प्रबंधक विक्रय एमके धवन ने बताया कि एलआईसी ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को उसी दिन मृत्यु दावा का भुगतान कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अनुज सक्सेना ने कहा एलआईसी समय पर भुगतान करने के मामले में नंबर एक पर है। सहायक शाखा प्रबंधक विवेक दुबे, जाहिद आजमी ने भी अभिकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें