फर्रुखाबाद के ध्यानार्थ
फोटो-15, 16
चालक को झपकी लगने से कार पलटी, चार लोग घायल
कार में आग लगने के बाद शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया, दमकल ने बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
किशनी(मैनपुरी)। क्षेत्र में मंगलवार को चालक को झपकी आने के बाद बेकाबू कार पलट गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। साथ ही कार में आग लग गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने कार का शीशा तोड़ कर घायलों को बाहर निकाला। वहीं, सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों न आग पर काबू किया। सभी घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया।
फर्रुखाबाद के लाल सराय निवासी बलराम सक्सेना मंगलवार को पिता जगन बिहारी की दवा लेने के लिए आल्टो कार से इटावा जा रहे थे। कार में पड़ोसी अनोखे लाल गुप्ता भी थे, चालक आशू पाठक निवासी घुमना चला रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे कार फरेंजी गांव के पास पहुंची, तभी आशू को झपकी आ गई। इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। कार पलटने के साथ ही इंजन से धुआं उठने के साथ ही आग लग गई। घटनास्थल पर जमा हुए लोगों ने कार का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने के बाद इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुुंच गए। इस बीच फायर ब्रिगेड भी आ गई। कार में लगी आग को बुझाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को सैफई रेफर कर दिया गया।