मैनपुरी। मैनपुरी लोकसभा सीट हर हाल में जीतना पार्टी का लक्ष्य है। कार्यकर्ता और पदाधिकारी तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी प्रत्याशी की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। पार्टी के होने वाले सम्मेलनों में कार्यकर्ता बढ़ चढ़कर भाग लें। यह बातें राज्यसभा सदस्य सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहीं।
सोमवार को मोहल्ला अवधनगर स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। सांसद ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश देते हुए बताया लोकसभा क्षेत्र में 17 मार्च को आई टी विभाग का भाजपा कार्यालय पर, 18 मार्च को युवा मोर्चा का छोटा क्रिश्चियन मैदान में, 24 मार्च को महिला मोर्चा का आर्य समाज मंदिर में, 26 मार्च को किसान मोर्चा का भोगांव में, 29 मार्च को अनुसूचित मोर्चा का किशनी में, 30 मार्च को पिछड़ा मोर्चा का जसवंतनगर में सम्मेलन होगा।
विधायक रामनरेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मंडल प्रभारी अपने मंडलों की बूथ कमेटी कार्यालय पर जमा कर दें। जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा जिस पदाधिकारी और कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे हर हाल में पूरा करें। मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित करें। इस मौके पर सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, शिवओंकार नाथ पचौरी, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, ब्लाक प्रमुख ऊषा यादव, बीना श्रीवास्तव, कविता राठौर, मनोरमा सिंह, ममता राजपूत, प्रेमसिंह शाक्य, कलक्टर सिंह राजपूत, रमाशंकर तिवारी, वीरेंद्र शाक्य, सौरभ दुबे, अनुराग पांडेय, राहुल राठौर, अनूप मिश्रा, विनोद शर्मा, अजयपाल सिंह मौजूद रहे।