आसपास के ध्यानार्थ
फोटो-11
सांसद के समर्थकों ने रामगोपाल का पुतला फूंका
मैनपुरी लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद का टिकट कटने से हैं नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। शहर के संता बसंता चौराहा पर खुद को सपा कार्यकर्ता और सांसद का समर्थक बताते हुए युवाओं ने सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का पुतला फूंका। युवा मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद का टिकट काटे जाने से नाराज थे।
शनिवार की दोपहर शहर के संता बसंता चौराहा पर बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। युवा सपा की टोपी लगाने के साथ ही पार्टी का झंडा लिए थे। सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं ने उनका प्रतीकात्मक पुतला फूंका। युवाओं का कहना था कि जानबूझ कर सपा राष्ट्रीय महासचिव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद तेजप्रताप यादव का टिकट कटवाया है। युवाओं ने एक स्वर में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जगह सांसद तेजप्रताप यादव को टिकट देने की मांग की। पुतला फूंकने वाले युवाओं ने अपने नाम अजीत यादव, सिद्धार्थ यादव, अंशुल कुमार, रामगोपाल सिंह, सरनाम बताए।
---
कैमरा देख भागे युवा
सपा राष्ट्रीय महासचिव का पुतला फूंकने के लिए संता बसंता चौराहा पर जमा हुए युवा कैमरा देखकर दहशत में आ गए। फोटोग्राफरों ने जैसे ही फोटो खींचने के लिए कैमरा चालू किया, कई युवा वहां से भाग खड़े हुए।
---
वर्जन
मेरे साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता संयुक्त सम्मेलन में मौजूद थे। पुतला फूंकने वालों के संबंध में जानकारी की जाएगी। अगर वह पार्टी कार्यकर्ता होंगे तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
खुमान सिंह वर्मा, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी