फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह में 260 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-41, 42
विज्ञापन

समारोह में 260 छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन परीक्षा में जागीर और घिरोर का रहा दबदबा
अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। जनपदीय शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन परीक्षा एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित हुई परीक्षा के सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डीएम और एसपी ने सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र और नकद धनराशि प्रदान कर सम्मानित किया।
स्काउट गाइड भवन में आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विज्ञान एवं गणित विषय पर आयोजित निबंध लेखन, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पांच स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार, दो हजार व एक-एक हजार रुपये के चेक व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त इस प्रतियोगिता के 100 अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन परीक्षा के तहत चयनित 159 छात्र-छात्राओं को बीएसए ने प्रमाणपत्र व उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में कुल 260 बच्चों को उपकार भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय चौथियाना के कक्षा आठ के छात्र शिवम कुमार ने चित्रकला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपदीय प्र्रतियोगी परीक्षा में जागीर और घिरोर के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने कहा कि जिले के लिए यह बहुत अच्छी बात है कि बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मान प्राप्त हो रहा है। एसपी अजय शंकर राय, बीएसए विजय प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी जेपी पाल, रामशंकर कुरील, मनींद्र सिंह यादव, डीसी धीरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। संचालन खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षिक संवर्धन प्रतियोगिता परीक्षा के विजेता
कक्षा तीन से अनुज शिवसिंहपुर जागीर, दीपांजली करपिया बेवर, कक्षा चार से यश बघेल नाहिली घिरोर, खुशी शिवसिंहपुर जागीर, कक्षा पांच में अरनव मिश्रा नगला कंचन घिरोर, निधि नाहिली घिरोर, कक्षा छह में हर्ष गौतम शिवसिंहपुर जागीर, दीक्षा शिवसिंहपुर जागीर, कक्षा सात में सृष्टि शिविसिंहपुर जागीर, सुमित कुमार मोहनपुर घिरोर, कक्षा आठ में करन कुमार परोंख बेवर, काजल यादव नगला खोखन बेवर को क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें