फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन से भाजपा में मची खलबली

विज्ञापन
सपा बसपा गठबंधन - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा को जनता सबक सिखाएगी। सपा बसपा गठबंधन इस बार लोकसभा चुनाव में देश की राजनीति को नई दिशा और दशा देगा। यह बातें सपा जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा ने कहीं। गुरुवार को नगर के रामसिंह महाविद्यालय में सपा बसपा का संयुक्त सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में दोनों पार्टियों के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा सपा बसपा के गठबंधन से भाजपा में खलबली मची हुई है। जनता केंद्र की भाजपा सरकार को हटाने को तैयार है। है। भाजपा सरकार ने देश की मूलभावना से खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन


जिसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को देगी। बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि संयुक्त बूथ सम्मेलन के आयोजन से दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में चुनाव के समय परस्पर सामंजस्य रहेगा। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता पूरी ताकत से गठबंधन को मजबूत करेंगे। सम्मेलन में विधायक ब्रजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री तोताराम यादव, चेयरमैन अनिल कुमार मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य विपिन राज यादव, बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पेंटर, सुनील वर्मा, जगराम सिंह, नरेंद्र सिंह, गजराज सिंह, डैनी यादव, चंद्रकेश यादव, मुकेश सभासद, बंटू यादव, रामबाबू सविता, ब्रजकिशोर यादव, कमलेश सिंह, मिलाप सिंह, विवेक गौतम, विजय चांदा, मंगल रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें