फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नाम जपने से ही होगा जीवन का उद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। मंदिर श्री भीमसेन जी महाराज में महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत पांच दिवसीय संत सम्मेलन एवं प्रवचन कार्यक्रम भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ। डॉ. प्रज्ञा मिश्रा कानपुर ने मां भगवती की आराधना से की। उन्होंने कहा कि ‘राम कहो आराम मिलेगा। सुबह मिलेगा शाम मिलेगा। अच्छा सा पकवान मिलेगा। रहने को मकान मिलेगा और अंत समय में भगवान मिलेगा।’ स्वामी विवेकानंद सरस्वती फिरोजाबाद ने कहा कि कथा पंडाल में आने से पहले अपने मन को पवित्र कर लेना चाहिए। क्योंकि निर्मल मन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र ना भावा।
विज्ञापन


आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने कहा सत्संग में सुखासन से बैठना चाहिए। जहां तक संभव हो जमीन पर बैठना चाहिए। डॉ. पंकज मिश्र हरदोई ने कहा संतों के सानिध्य से ही मनुष्य को भगवान की प्राप्ति होती है। मानव को अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर संत और विद्वानों के साथ सत्संग में प्रतिभाग करना चाहिए। महेशचंद्र अग्निहोत्री, वीरसिंह भदौरिया, उमेशचंद्र दुबे, अखिलेश मिश्र, आचार्य अरविंद त्रिवेदी, साहिबलाल तिवारी, हरिश्चंद्र सर्राफ, कैलाश तिवारी, उदयवीर चौहान, जगन्नाथ मिश्र, रमेशचंद्र सर्राफ, कुंवर बहादुर भदौरिया, वीरेंद्र मिश्र, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, सत्यपाल सिंह चौहान, हरिश्चंद्र यादव, शशिकांत पांडेय, दीपांशु वाजपेयी, विनोद गुप्ता, हरेंद्र चौहान, जयसिंह यादव मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें