फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत समितियां हो रही निष्क्रिय

विज्ञापन
पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। ग्राम पंचायत समितियों की लंबे समय से बैठकें नहीं होने से समितियां निष्क्रिय हो रही हैं। समितियों के निष्क्रिय होने से गांव में कराए जाने वाले विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बैठकें नहीं होने से ग्राम पंचायत सदस्यों में आक्रोश है। गांव में विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत समितियों की होती है। ग्राम पंचायत की बैठकों में ही विकास कार्यों का अनुमोदन होता है। ग्राम प्रधानों की मनमानी के चलते गंाव में होने वाले विकास कार्य ठप हो रहे हैं। ग्राम प्रधान मनमानी करके ग्राम पंचायत समितियों की बैठकें ही नहीं बुलाते हैं।
विज्ञापन


बैठकें नहीं होने से ग्राम पंचायत समितियां तो निष्क्रिय हो ही रही हैं बल्कि ग्राम पंचायत सदस्यों में आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। ग्राम पंचायत सदस्यों की मांग के बाद भी ग्राम प्रधान बैठकें नहीं बुला रहे हैं। विकास से जुड़े अधिकारी भी सदस्यों की मांग की लगातार अनदेखी कर रहे हैं। जिससे भी ग्राम प्रधानों की मनमानी बढ़ती जा रही है।

ग्राम सभा की समितियां
-शिक्षा समिति
-प्रशासनिक समिति
-निर्माण कार्य समिति
-जल प्रबंधन समिति
-स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति
-नियोजन एवं विकास समिति
------------
समितियों के अध्यक्ष
ग्राम पंचायत समितियों के अध्यक्ष भी नामित किए जाते हैं। नियोजन एवं विकास समिति, शिक्षा समिति, प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान होता है। जबकि निर्माण कार्य समिति, स्वास्थ्य एवं कल्याण समिति, जल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष ग्राम पंचायत का कोई नामित सदस्य होता है।
विज्ञापन

----
प्रधान करते हैं मनमानी
ग्राम पंचायत सदस्य ब्रजेश कुमार, प्रदीप कुमार, राजेश सिंह, दिनेशचंद्र, रामवीर सिंह, अवधेश कुमार, नरेंद्र सिंह कहते हैं लंबे समय से ग्राम पंचायत समितियों की बैठकें ही नहीं हुई हैं। कहने के बाद भी ग्राम प्रधान बैठकें नहीं बुलाते हैं। जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें