फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के बेटे ने झंडी दिखाकर रवाना की श्रद्धांजलि यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरनाहल(मैनपुरी)। पाकिस्तान की कायराना हरकत के विरोध में बरनाहल क्षेत्र के युवाओं ने पाकिस्तान सीमा तक पदयात्रा शुरू कर दी। यात्रा को विनायकपुर के शहीद रामवकील के बेटे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहीदों की जय-जयकार करते हुए युवा नगर भ्रमण के बाद रवाना हो गए।

पुलवामा में आतंकी हमले में विनायकपुर गांव के रामवकील शहीद हो गए थे। इसके विरोध में विनायकपुर व आसपास के गांव के युवाओं ने मिलकर पाकिस्तान सीमा तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया था। रविवार को बरनाहल के नारायण वाटिका में शहीद रामवकील के पुत्र राहुल ने अपने पिता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


इसके बाद राहुल ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना किया। नगर के भ्रमण के बाद यात्रा पाकिस्तान सीमा के लिए रवाना हो गई। पदयात्रा में शामिल विक्रम सिंह ने कहा कि भारत सरकार की बेरुखी के चलते क्षेत्र के एक सैकड़ा युवाओं ने पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


युवा पाकिस्तान सीमा तक पैदल जाकर आतंकवादी संगठनों को ललकारेंगे। युवा आगरा, भरतपुर होते हुए जैसलमेर में पाकिस्तान सीमा तक जाएंगे। इस दौरान रोबिन्स कुमार, रमनकांत यादव, मनोज कुमार, प्रवीन कुमार, सुबोध कुमार, अजय कुमार, राजेश कुमार, आदेश कुमार, चरन सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें