फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा से वंचित हैं जिले में 2070 बालिकाएं

विज्ञापन
छात्रा - फोटो : अमर उजाला डेमाे
विज्ञापन
मैनपुरी। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी जिले की सैकड़ों बालिकाएं शिक्षा से वंचित हैं। एक सर्वे में ये आंकड़ा सामने आने के बाद अब इन बालिकाओं को स्कूल में पंजीकृत कराने के लिए प्रयास किया जाएगा। बालिका शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रमों के साथ ही टीवी पर भी विज्ञापन दिखाया जा रहा है। इसके बाद भी लोगों की सोच नहीं बदल पा रही है। ये इस बात से साबित होता है कि अब भी जिले में 11 से 14 वर्ष तक की 2070 बालिकाएं शिक्षा से वंचित हैं।
विज्ञापन


बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा स्कूल से वंचित छात्राओं के सर्वे में ये जानकारी सामने आई है। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी ग्राम पंचायत में सर्वे का डाटा जुटाया था। इसकी रिपोर्ट सीडीपीओ के माध्यम से जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजी गई। ये आंकड़ा सामने आने के बाद विभाग ने इन बालिकाओं को शिक्षित कराने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए बीएसए को इन बालिकाओं की नाम व पते के साथ सूची भेजी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अब इन बालिकाओं के घर जाकर उन्हें स्कूल में पंजीकृत कराने के लिए जागरूक किया जाएगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता करेंगी परिजनों से बात
इन बालिकाओं के घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी परिजनों से बातचीत करेंगी। वे जानेंगी कि आखिर किन परिस्थितियों में बालिका को स्कूल क्यों नहीं भेजा गया। अगर छोटी सोच के चलते परिजनों ने बालिका को स्कूल नहीं भेजा है तो वहीं उन्हें जागरूक करेंगी। साथ ही बालिकाओं को भी उनके स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें