फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय और सड़क के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी-किशनी। शौचालय और सड़क की मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने गांव में एक भी शौचालय न बनाए जाने का आरोप लगाया। दो टूक कहा कि सरकार की कवायद के बीच ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चितायन के गांव रपरा के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण गुड्डी यादव का कहना है कि उन्होंने ग्राम प्रधान आशा देवी शाक्य को कई बार लिखित पत्र दिए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विधवा होने के बावजूद उनको पेंशन नहीं मिलती है। बलवीर सिंह का कहना है कि उन्होंने गांव में शौचालय न होने की शिकायत कमिश्नर तक से की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। प्रधान ने गांव में विकास का एक भी कार्य नहीं कराया है। गांव का रास्ता कच्चा और बदहाल है। इससे ग्रामीणों को परेशानी होती है। प्रदर्शन करने वालों में नीलेश यादव, मोहित यादव, रामजी यादव, रामवीर सिंह, धनवीर सिंह, कैलाश यादव, नजर सिंह, शीला देवी, रामप्यारी, बेबी यादव, कुसुमा देवी, शांति देवी, सीमा यादव शामिल रहे। वहीं
विज्ञापन


रपरा गांव में अधिकांश लोग सर्विस क्लास के हैं। सिर्फ एक परिवार शौचालय के लिए पात्र है। इस परिवार का पैसा आ गया है, जल्द ही शौचालय बनवाया जाएगा। सड़क निर्माण को कार्य योजना में शामिल किया गया है।
आशा देवी शाक्य, प्रधान

अपात्रों को पट्टा आवंटन की शिकायत
किशनी। विकास खंड के फरेंजी के ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान पर अपात्रों को पट्टे देने की शिकायत डीएम से की है। ग्राम पंचायत सदस्य सुभाष चंद्र यादव ने डीएम से शिकायत की है कि ग्राम प्रधान ने बिना सदस्यों को बुलाए उनके फर्जी हस्ताक्षर करके भूमि आवंटन की मीटिंग बुलाई है। शिकायत करने वालों में सदस्य मुन्नी देवी, सीटू यादव, नीरज कुमार, अनुज कुमार, केशराम, फिरोज खान, समां परवीन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें