मैनपुरी/बेवर/भोगांव/करहल/बिछवां/घिरोर/कुरावली। शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए सड़कों पर देशभक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। आंख से बहते आंसू शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, तो वहीं दिल में भरा आक्रोश केवल बदले की मांग कर रहा है। शहर से लेकर देहात तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहर के आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा स्कूल से श्रद्धांजलि यात्रा निकाली गई। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा व कल्याणी शक्ति समिति के बैनर तले शुरू हुई यात्रा बड़ा चौरहा, संता बसंता चौराहा, तांगा स्टैंड, लेनगंज होती हुई नगर पालिका स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। यहां शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में कैमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन भी शामिल रही। इस दौरान डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, डॉ. गिरीश गुप्ता, कमल शर्मा, महेश मिश्रा, विजय मोहन मिश्रा, आशुतोष पांडेय, रोबिन तिवारी, सुभाष मिश्रा, अशोक शर्मा, कृष्णा शर्मा, ऋषि मिश्रा, विनय गांधी, राजेश गुप्ता, योगेंद्र प्रताप, हिमांशू अरोरा, जितेंद्र लाल, ज्ञान कुमार, कमलेश कुमारी, आराधना गुप्ता, आदि मौजूद रहीं।
वहीं हिंदपुरम में दलित मुस्लिम पिछड़ा एकता परिषद ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कैंडल जलाकर भारत मां के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डीपी संत, किशन लाल, अब्दुल रहमान, कालिका प्रसादव, ग्यादीन प्रसाद, देवजीत सिंह, रामचंद्र बाबू, मोहम्मद मोमिन आदि मौजूद रहे। बेवर के गांव स्योना में चल रहे भारतीय कपिल मुनि महाविद्यालय के एनएसएस शिविर में रविवार को शिविरार्थियों ने कैंडल मार्च निकाल पुलवामा में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों
को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रधानाध्यापक रजत कुमार, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, राजवीर सिंह, डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. नीरू सिंह, डॉ. निशा सिंह, विमल कुमार, आशू, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
बिछवां में युवाओं और थाना पुलिस ने शहीदों की शहादत पर कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, विनय कुमार, कृष्णवीर सोलंकी, भूपेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। करहल में पूर्व सैनिकों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद एक मैरिज होम में शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान हाकिम सिंह यादव, राजवीर सिंह, बलवीर सिंह, भारत सिंह यादव, कैप्टन श्रीकृष्ण, कैप्टन रामनाथ यादव, रामवीर सिंह, शैतान सिंह, नेमसिंह आदि मौजूद रहे।
घिरोर में युवाओं और व्यापारियों ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च में युवाओं ने शहीद अमर रहें और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। कैंडल मार्च में अमित गर्ग, प्रभात चौहान, पदम गुप्ता, सचिंद्र सिंह, अरुण प्रताप सिंह, सत्यवीर शर्मा, अभिषेक जैन आदि लोग मौजूद रहे। कुरावली के गांव जगतपुर व फतेहजंगपुर सहित नगर के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शनिवार की रात नगर के संजीव गुप्ता, नितिन वर्मा, महावीर गौतम, सल्लू गुप्ता, संजय गुप्ता, आकाश वर्मा, रामसिंह वर्मा, दिनेश गुप्ता, अमित चक सहित लगभग एक सैकड़ा लोगों ने गल्ला मंडी से जीटी रोड तक कैंडल मार्च निकाला।
भोगांव में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यहां कैंडल जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डॉ. मनोज दीक्षित, सुरेश चंद्र भारती, काजी नजमी अब्बासी, गिरंद सिंह, जलस सक्सेना, उपमा दीक्षित, सुरेंद्र शंखवार, प्रदीप श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।