फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विज्ञान की परीक्षा में दो नकलची पकड़े

विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : amar ujala demo
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिलाधिकारी के निर्देशों का असर साफ-साफ नजर आने लगा है। न केवल बाहरी मजिस्ट्रेट बल्कि आंतरिक सचल दल भी प्रभावी हो रहे हैं। एक और आंतरिक सचलदल ने दो परीक्षार्थियों को नकल करते पकड़ लिया। दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं को सील करके एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शुक्रवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 24265 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 20896 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 3369 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान जनता इंटर कॉलेज नौनेर पर आंतरिक सचलदल ने एक बालक व एक बालिका को नकल करते पकड़ लिया।

दोनों की उत्तर पुस्तिकाओं को सील करते हुए थाना दन्नाहार में एफआईआर कराई गई। वहीं छात्र-छात्रा को निजी मुचलके पर कॉलेज में ही जमानत दे दी गई। जिले में जिलाधिकारी प्रदीप कुमार के निर्देशों का पूरा असर दिखाई दे रहा है। अब तक कुल नौ नकलची पकड़े गए हैं। जिनमें छह नकलची आंतरिक सचल दल ने पकड़े हैं। जबकि तीन नकलचियों को नाजर सिंह यादव के सचल दल ने पकड़ा है। अन्य अधिकारी एक भी नकलची नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन


10वीं उर्दू की परीक्षा में 13 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
मैनपुरी। शुक्रवार को सुबह प्रथम पाली में जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल उर्दू की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 77 में से 64 परीक्षार्थी उपस्थित हुए।

डीएम ने केंद्र व्यवस्थापक बदला
मैनपुरी। प्रेम प्रयाग कन्या इंटर कॉलेज भोगांव पर केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह की पुत्री और भतीजी परीक्षा दे रही थीं। इसकी शिकायत शुक्रवार की सुबह जिलाधिकारी को प्राप्त हुई। जिलाधिकारी प्रदीप कुमार ने डीआईओएस को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस सर्वेश कुमार ने सह जिला विद्यालय निरीक्षक शौकीन सिंह यादव से जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए गए। डीआईओएस ने तत्काल प्रभाव से राजेंद्र सिंह को केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा केंद्र ड्यूटी से मुक्त कर दिया है। उनके स्थान पर क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के शिक्षक अमरेश सिंह चौहान को संबंधित केंद्र का केंद्र व्यवस्थापक नियुक्ति किया गया है जबकि प्रेम प्रयाग इंटर कॉलेज भोगांव के जमुना सिंह को सहायक केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें