फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से नहीं ईएनटी सर्जन, दंत रोग विशेषज्ञ दे रहे उपचार

विज्ञापन
दंत चिकित्सा - फोटो : amar ujala demo
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में नाक, कान, गला का सर्जन (ईएनटी सर्जन) न होने से जिले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी भी इस संबंध में कोई ठोस जवाब नहीं दे पा रहे हैं। केवल इतना ही कहा जाता है कि शासन से ही तैनाती नहीं की जा रही है। जिले भर में नाक, कान व गले का कोई डॉक्टर नहीं है। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में प्रतिदिन इसके मरीज पहुंच रहे हैं, जिन्हें दंत रोग विशेषज्ञ उपचार दे रहे हैं। नतीजन नाक, कान और गले के मरीजों को थोड़ी भी अधिक दिक्कत होने पर रेफर कर दिया जाता है। जिले में ईएनटी के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। बहुत से मरीजों ने तो जिला अस्पताल में आना ही बंद कर दिया है। जिले के लोगों ने सीएमएस से ईएनटी सर्जन की तैनाती कराए जाने की अपील की है।
विज्ञापन


प्रतिदिन पहुंचते हैं 50 से 60 मरीज
मैनपुरी। जिला अस्पताल में नाक, कान व गला के प्रतिदिन 50 से 60 मरीज पहुंचते हैं। जिन्हें उचित उपचार नहीं मिल पाता है। दंत रोग विशेषज्ञ उन्हें नीली, पीली टेबलेट देकर वापस भेज देते हैं। मजबूरी में उन्हें आगरा और कानपुर के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

जन प्रतिनिधि भी नहीं दे रहे ध्यान
मैनपुरी। जिले में दो साल से ईएनटी सर्जन नहीं है। जिले के लोग परेशान हैं लेकिन जन प्रतिनिधियों को इसकी कोई खबर नहीं। सत्ताधारी दल के नेताओं को अपने प्रचार-प्रसार से फुरसत नहीं है। वहीं विरोधी दलों की बात सुनी नहीं जाती है। विधायक सदर ने डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए विधानसभा में सवाल उठाया लेकिन इस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन


ईएनटी सर्जन के लिए कई बार पत्र लिखा जा चुका है। विभाग और शासन को भी जानकारी दी गई है, लेकिन अभी तक कोई ईएनटी सर्जन नहीं मिला है। जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डॉ. आरके सागर सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें