फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटरी पर नहीं लौट पा रहा रेल यातायात

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
टूंडला। राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन का असर चौथे दिन भी टूंडला रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। अवध व बॉम्बे-आसनसोल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किए जाने के चलते रेलयात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर आंदोलन कर रहे हैं। ऐसे में राजस्थान से आने और राजस्थान जाने वाली सभी ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। रेल प्रशासन ने बांद्रा टर्मिनल से चलकर गोरखपुर की ओर जाने वाली अवध एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित कर दिया है।

इसका मार्ग परिवर्तित हुए बुधवार को चौथा दिन हो चुका है। ऐसे में टूंडला से अवध एक्सप्रेस से गोरखपुर की यात्रा करने वाले रेलयात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर जाने के लिए रेल प्रशासन के पास एकमात्र वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन ही बची हुई है। जिसमें काफी संख्या में भीड़ प्रतिदिन चलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें