फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया हाइवे जाम, डीलर पर लगाया मनमानी करने का आरोप

Sat, 09 Feb 2019 07:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
जाम लगा रहे लोगों को समझता पुलिसकर्मी
विज्ञापन
आगरा के कस्बा मिढ़ाकुर में राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। आगरा-जयपुर हाइवे जाम कर दिया। हाइवे पर वाहनो की लंबी कतार लग गई। राशन डीलर पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


ब्लाक बिचपुरी के कस्बा मिढ़ाकुर में कृपाल सिंह राशन डीलर है। आरोप है कि राशन डीलर कार्ड धारकों को राशन देने में आनाकानी करता है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी राशन नही मिलता है। शनिवार को ग्रामीण आगरा जयपुर हाइवे पर कस्बे की कैनरा बैंक के पास स्थित दुकान पर खडे़ थे।

काफी देर खडे़ होने के बाद भी राशन नही मिला तो ग्रामीणों ने हंगामा  कर दिया। डीलर के खिलाफ नारेबाजी की। राशन लेर्ने आइं महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। हाइवे पर एक किलोमीटर तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एसओ मलपुरा विजय कुमार मय फोर्स पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। राशन डीलर कृपाल सिंह ने बताया कि फरवरी माह से कार्ड धारकों को बायोमीट्रिक मशीन के द्वारा राशन वितरित किया जा रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण मशीन ठीक से काम नही कर पा रही है, जिससे राशन बांटने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें