फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 251 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

विज्ञापन
सामूहिक विवाह। - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। श्रीदेवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी के पंडाल में शनिवार को सामूहिक विवाह योजना के तहत 251 जोड़ों की एक ही मंडप में शादियां कराई गईं। इस दौरान नवदंपतियों को लोगों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना की धनराशि 35 हजार से बढ़ाकर 51 हजार कर दी है। योजना के लागू होने के बाद लोगों में जागरूकता बढ़ी है। डीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि जो पात्र व्यक्ति विवाह हेतु वंचित रह गये हैं, वह नगर पंचायतों, ब्लाकों में अपना नाम दर्ज करा दें, जिससे उनका भी विवाह आगामी कार्यक्रम में कराया जा सके।
विज्ञापन


251 जोड़ों में से 245 हिंदू जोड़ों की शादी हुई। छह जोड़ों की निकाह की रस्म अदा कराई गई। समाज कल्याण अधिकारी डॉक्टर इंदिरा सिंह ने कहा गरीब कन्या की शादी पर अब 51 हजार रुपये सरकार द्वारा खर्च किए जा रहे हैैैं। 35 हजार लड़की के बैंक खाते में जमा किया जा रहा है। 10 हजार से वैवाहिक सामग्री और प्रति जोड़े विवाह आयोजन हेतु छह हजार की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा दो लाख की आय सीमा के तहत आने वाले सभी परिवार पात्र होंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एससी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी एके पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी यतेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें