फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक रूप से पिछडे सवर्णो को भी मिले आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। केंद्रीय सामाजिक न्याय और सहकारिता मंत्री रामदास अठावले ने आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को भी आरक्षण दिए जाने की पैरोकारी करते हुए केंद्र सरकार के एससी एसटी एक्ट संशोधन को जायज ठहरा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुराने कानून की रक्षा के लिए संशोधन बिल पास किया गया है। यह बिल जबरन किसी पर लागू नहीं होता। दलितों का उत्पीड़न न हो इसलिए यह बिल बनाया गया है। इसमें नया कुछ नहीं है। अठावले ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने 1989 के एससी एसटी कानून पर जो टिप्पणी की वह गलत थी।

मंगलवार को गोवर्धन परिक्रमा स्थित शंकराचार्य आश्रमपुरी पीठ शंकराचार्य स्वामी अद्योक्षजानंद देवतीर्थ महाराज के चतुर्मास अनुष्ठान में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने आश्रम पर पहुंच शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने गोवर्धन के प्राचीन विछुआ कुंड पर बनने वाले शंकराचार्य अद्योक्षजानंद के वृद्ध आश्रम की पट्टिका का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा कि गोवर्धन की पवित्र नगरी में स्वामीजी द्वारा बनवाए जा रहे वृद्ध आश्रम को उनका मंत्रालय पूर्ण सहयोग करेगा। अठावले ने कहा कि आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर देना चाहिए। इसमें 25 प्रतिशत पिछड़े सवर्णों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। वह चतुर्मास अनुष्ठान में भाग लेने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें