फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल धाम में 6अक्तूबर से शुरू होने जा रहा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय धाम में आगामी 6 अक्तूबर से तीन दिवसीय मेला शुरू होने जा रहा है। मेला में कृषकों को कृषि उपकरण व अन्य कृषि बीज आदि पर छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


मेला की व्यवस्थाओं के संदर्भ में मंगलवार को आयोजित बैठक में सदस्यों से मेला को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव रखे गए हैं। बैठक में मेला समिति के अध्यक्ष अशोक टेंटीवाल ने बताया कि मेला में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्या, गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, कृषि मंत्री झारखंड रणधीर सिंह, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित,

पशुधन राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल सहित कई और राज्यों के मंत्री और भाजपा, विहिप, संघ आदि के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। बैठक में डा. रोशनलाल, निदेशक राजेंद्र प्रसाद, विधायक कारिंदा सिंह, चेयरमैन केके पचौरी, सुल्तान सिंह, रमा शंकर पचौरी, भगवान स्वरूप दुबे, मनोज अग्रवाल, मनीष गुप्ता, सुरेश तरकर, नरेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें