फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजेगी शहनाई, बाजारों में होगी धनवर्षा

विज्ञापन
श्ाहनाई - फोटो : demo
विज्ञापन
मैनपुरी। अक्षय तृतीया पर बाजारों में धन वर्षा की उम्मीद है। खास अवसर को लेकर दुकानदारों ने तैयारी कर ली है। सराफा बाजार में कई बड़े आर्डरों की बुकिंग भी हो चुकी है। अक्षय तृतीया के दिन शादी का विशेष मुहूर्त होता है। इसके साथ ही इस दिन सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी अक्षय तृतीया को लेकर बाजार तैयार हो चुका है। सबसे ज्यादा तैयारी सराफा कारोबारियों ने की है। ग्राहकों को लुभाने के लिए कारोबारी कई तरह की स्कीम लेकर आए हैं। अक्षय तृतीया पर गहनों की मनचाही डिजाइन पाने के लिए लोगों ने प्री बुकिंग की है। उधर कपड़ा कारोबारी भी नया कलेक्शन लेकर आए हैं।
विज्ञापन


अक्षय तृतीय पर वैसे तो कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है, लेकिन कुछ कार्यों को लोग विशेष महत्व देते हैं। आचार्य रामानंदन शास्त्री बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर गृह निर्माण, गृह प्रवेश, प्रतिष्ठान का शुभारंभ, आभूषण खरीदी, व्यापार की शुरुआत, मुंडन और विवाह संस्कार आदि किए जाते हैं। अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसदिन दान करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। आचार्य रामानंदन शास्त्री बताते हैं कि स्नान ध्यान के बाद जौ, गेहूं, सत्तू, दही चावल, मिट्टी का घड़ा, फल का दान करें। इस दिन किया गया दान विशेष फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें