फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: मतदाताओं के हाथों में पहुंचेगी फोटोयुक्त पर्ची

विज्ञापन
मतदाता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कासगंज। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं के लिए फोटोयुक्त पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी। तहसील प्रशासन ने पर्चियों के वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। इन पर्चियों को बीएलओ घर-घर तक पहुंचाएंगे। आज से पर्चियों के वितरण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


मतदाताओं को वोट डालते समय सबसे अधिक दिक्कत सूची में अपना नाम तलाशने की रहती है। इस समस्या का समाधान करने के लिए आयोग की ओर से मतदाताओं के पास फोटोयुक्त पर्ची उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। निर्वाचन विभाग की ओर से तहसील प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदाताओं की फोटो युक्त पहचान पर्ची डाउनलोड की गई है। इस पर्ची पर मतदाता के नाम के साथ ही उसके बूथ की संख्या सहित अन्य आवश्यक विवरण भी उपलब्ध कराया गया है। बूथ पर बैठे कर्मी पर्ची के माध्यम से मतदाता का नाम भी आसानी से सूची में देख सकेंगे।
विज्ञापन


मतदाता पर्ची बनकर तैयार हो गई हैं। बीएलओ को पर्ची और अन्य आवश्यक सामान गुरुवार को उपलब्ध कराया जाएगा। सभी बीएलओ को सुबह आठ बजे तहसील बुलाया गया है।
-एसपी वर्मा तहसीलदार कासगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें