फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

105 साल बाद जीआईसी में शिक्षा लेंगी बालिकाएं

विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। राजकीय इंटर कॉलेज में सह शिक्षा कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है। कॉलेज की स्थापना के 105 वर्ष बाद पहली बार जिले के राजकीय इंटर कॉलेज में बालकों के साथ बालिकाओं को भी प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस के निर्देश पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना वर्ष 1914 में हुई थी। तब से लगातार यहां केवल छात्र ही शिक्षा ग्रहण कर रहे थे। अब यहां 105 साल बाद छात्राओं के प्रवेश की व्यवस्था की गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र राजपूत ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में बालकों के साथ ही बालिकाओं के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करा दी गई है।

बालिकाओं की शिक्षा में किसी प्रकार की बाधा न हो इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर यहां छात्राओं के प्रवेश शुरू करा दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभिभावक किसी भी कार्य दिवस में कॉलेज में पहुंचकर अपनी पाल्य छात्रा का प्रवेश करा सकते हैं।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज के स्टाफ के लिए सह शिक्षा का पहला सत्र चुनौती पूर्ण होगा। यह कॉलेज पूर्व में लड़कों के बीच झगड़ों का केंद्र रहा है। अब लड़कों के साथ लड़कियां भी पढ़ेंगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कॉलेज प्रशासन को कड़े इंतजाम करने पड़ेंगे। कुल मिलाकर सह शिक्षा का यह पहला सत्र कॉलेज प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें