अलीगंज/अवागढ़। डीएम आईपी पांडेय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने शनिवार को थाना अलीगंज में शांति समिति बैठक की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में सभी सहयोग करें। सोशल मीडिया पर भी जिला प्रशासन की कड़ी नजर है।
होली त्योहार को उत्साह, हर्षोल्लास एवं आपसी सामंजस्य कायम रखते हुए मनाया जाए। क्षेत्र के होलिका दहन स्थलों का भ्रमण कर चेक कर लिया जाए। एसएसपी स्वनिल ममगाई ने कहा कि चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु भारी मात्रा में इंतजाम किए गए हैं, सीपीएमएफ के साथ ही बीएसएफ एवं पीएसी के जवानों को भी लगाया जाएगा। एडीएम प्रशासन के पी सिंह ने कहा कि चुनाव के दिन 200 मीटर की परिधि का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने लोगों को मतदान करने शपथ दिलाते हुए निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। थाना परिसर में डायट के छात्र, छात्राओं द्वारा नुक्कड़, नाकट के माध्यम से मतदान के लिए जागरूक किया गया। एएसपी संजय कुमार, एसडीएम पीएल मौर्या, तहसीलदार आरके त्यागी, क्षेत्राधिकारी अजय भदौरिया, एलआईयू निरीक्षक अजय त्रिपाठी, पूर्व चेयरमैन जुनैद मियां, प्रदीप गुप्ता, चेयरमैन राजाका रामपुर महावीर सिंह, दिनेश गुप्ता मौजूद रहे।
अवागढ़ में थाना कोतवाली पर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा कि माहौल बिगाडने वालों के साथ सख्ती की जायेगी। होली को आपसी भाईचारे के साथ मिलकर मनाया जाए। इस मौके पर कोतवाल सुभाष सिंह, भाजपा नेता राजेश वार्ष्णेय, वरिष्ठ लिपिक वीरेंद्र पाल सिंह, धर्मेंद्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार प्रधान, अंशू ठाकुर, सभासद सतीश चंद्र, कालीचरन, मनोज वार्ष्णेय, नूर मोहम्मद, प्रेम कुमार गौतम, राम सिंह मौजूद रहे।