फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मचान पर बैठे बालक की जलकर मौत

विज्ञापन
पशुओं पर नजर रखने को बनाई मचान ही बन गई मौत का कारण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नरदोली के अलोखर नगला में एक बालक की जलकर मौत हो गई। जबकि उसकी मासूम बहन गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

नरदोली सिकंदरपुर वैश्य निवासी अतरपाल पत्नी भगवान देवी, पुत्र कन्हईलाल (7) और पुत्री नंदनी (3) के साथ खेत पर गए थे। बच्चों ने जिद की तो उन्हें खेत में बनी मचान पर बिठा दिया। इसके बाद दंपती खेती के कार्य में लग गए। मचान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे मचान पर बैठे दोनों बच्चे आग में घिर गए और चिल्लाने लगे। जब तक परिजन मदद को पहुंचते तब तक दोनों बच्चे काफी जल चुके थे। कन्हईलाल की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन नंदनी गंभीर रूप से जल गई। नंदनी को अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया और वहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ गवेंद गौतम, नायब तहसीलदार आसिफ अली, राजस्व निरीक्षक सत्यवीर, थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी भी मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहसीलदार ने बताया कि परिवारीजनों को देवीय आपदा राहत के तहत मुआवजा दिलाने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें