मांट (मथुरा)। श्रीकृष्णा की क्रीड़ा स्थल वंशीवट में श्याम तलैया कुंड के पास पिछले एक माह से 50 से अधिक गाय और सांड़ कटीले तारो में बंद है प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसमें कई सांड़ तो घायल भी हैं जिनके चारे और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
कस्बा मांट के निकट श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली वंशीवट में श्याम तलैया कुंड के पास पिछले एक माह से कटीले तारों में 50 से अधिक गाय और सांड़ बंद हैं जिनके के लिए खाने और चारे की कोई व्यवस्था नहीं है।
इतना ही नहीं इसमें तारों के बीच गोवंश घायल हैं और एक ही स्थान पर पड़े हुए है और ठंड में भी खुले में हैं। बाड़े पर जो दरवाजा बना है उस पर भी ताला लगा हुआ है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कहा इसके लिए जल्द ही उच्च अधिकारियों से मिला जाएगा और गायों को सुरक्षित जगह पर भेजा जाएगा।
खेतों में घुसे पशु, फसल चौपट
टैंटीगांव। सोमवार की रात आंधी और बारिश के चलते किसानों के खेतों में रखवाली को न पहुंचने पर खुले में घूम रहे गोवंश ने क्षेत्र में किसानों के खेतों में खडी गेहूं की फसल को चौपट कर दिया। किसान पप्पू सिंह, कालीचरन, प्रेम सिंह, हरीमोहन, जितेंद्र, विनोद, राजू, चींमटा लवानियां ने बताया कि सुबह को जब खेत पर जाकर देखा तो गेहूं को जानवर चर गए थे।